मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

ओला प्रभावित क्षेत्र का अपर कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
ओला प्रभावित क्षेत्र का अपर कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
ओला प्रभावित क्षेत्र का अपर कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण 
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने जिले में विगत दिवस हुई ओलावृष्टि एवं वर्षा प्रभावित क्षेत्र का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने किसान भाइयों से चर्चा भी की और उनकी फसलों को गंभीरता के साथ देखा।
अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार की शाम हुई ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का आज निरीक्षण किया जा रहा है और निरीक्षण के उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत किया जाएगा । उन्होंने बताया कि सागर रहली विकासखंड में ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके परिपेक्ष में आज निरीक्षण किया जा रहा है। अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने हरीश लालवानी, विजयकांत त्रिपाठी, ऋषि गौतम के साथ सागर तहसील के ग्राम पड़रिया (भगवन्तपुरा) , ग्राम धुरा एवं गढाकोटा तहसील के ग्रामों में ग्रामीण कृषि विभाग के साथ ओला प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया,गढ़ाकोटा के ग्राम ऊमरा, चौका, चन्द्रपुरा में राजस्व एवं कृषि विभाग का संयुक्त निरीक्षण के द्वारा किया गया।
Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →