Skip to main content
ताज़ा खबर

सागर में मोबाइल-कंप्यूटर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में मोबाइल-कंप्यूटर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

सागर में मोबाइल-कंप्यूटर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

सागर जिले के देवरी में शुक्रवार दोपहर एक मोबाइल एवं कंप्यूटर दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

पूरा मामला…..

सागर जिले के देवरी में शुक्रवार दोपहर दिव्या मोबाइल एवं कंप्यूटर नामक दुकान में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, दुकान संजय नगर निवासी सुनील साहू की है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखे मोबाइल फोन, कंप्यूटर से जुड़ा सामान और अन्य कीमती सामग्री आग की चपेट में आकर जल चुकी थी।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का पंचनामा तैयार किया। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ