मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

15 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था रफीक, सागर के शनीचरी में घर पर पहुंची पुलिस और कर दिया गिरफ्तार

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
15 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था रफीक, सागर के शनीचरी में घर पर पहुंची पुलिस और कर दिया गिरफ्तार

15 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था रफीक, सागर के शनीचरी में घर पर पहुंची पुलिस और कर दिया गिरफ्तार

सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी गोपालगंज श्री घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा पुराने एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना गोपालगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने 15 वर्ष से अधिक समय से लंबित स्थाई गिरफ्तारी वारंट में फरार चल रहे वारंटी रफीक को शनीचरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।

वर्ष 2011 से लंबित था स्थाई गिरफ्तारी वारंट

गिरफ्तार वारंटी की पहचान रफीक पिता अब्दुल सलाम, उम्र 66 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास, शनीचरी, थाना गोपालगंज, जिला सागर के रूप में हुई है।

वारंटी रफीक के विरुद्ध थाना गोपालगंज के अपराध क्रमांक 294/97, प्रकरण क्रमांक 1477/07 में माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 10 अगस्त 2011 को स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंटी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था तथा पुलिस द्वारा उसकी लगातार पतारसी की जा रही थी।

सूचना पर घर में दबिश देकर गिरफ्तारी

स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना गोपालगंज पुलिस को वारंटी रफीक के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना की तस्दीक एवं गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक नीरज जैन हमराह आर. 933 आनंद के साथ कस्बा गोपालगंज एवं शनीचरी क्षेत्र में रवाना हुए। कार्रवाई में आर. 1080 मनोज को भी साथ लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा वारंटी के संभावित ठिकानों पर तलाश एवं पतारसी करते हुए शनीचरी स्थित उसके घर पर दबिश दी गई, जहां रफीक मौजूद मिला। पुलिस टीम द्वारा उसकी पहचान एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया। स्थाई गिरफ्तारी वारंट की पुष्टि होने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना गोपालगंज लाया गया।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुराने वारंटियों की धरपकड़ जारी

थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लंबे समय से लंबित स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की तामिली को प्राथमिकता देते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा पुराने वारंटों में फरार आरोपियों की पतारसी, निगरानी एवं संभावित ठिकानों की जांच कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।

15 वर्ष से अधिक पुराने स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली थाना गोपालगंज पुलिस की सतत पतारसी, प्रभावी कार्रवाई एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान की महत्वपूर्ण सफलता है।

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज जैन, आर. 933 आनंद एवं आर. 1080 मनोज की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।