मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन
Sponsor Ad

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन।

देश की एकता,अखंडता,भाईचारे,संविधान के मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प।

सागर / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी,अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मार्शल खान एवं जिला उपाध्यक्ष शेख शहजाद निहारिया के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव,पूर्व विधायक सुनील जैन,जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश वघेल,अमित रामजी दुबे,मुकुल पुरोहित आदि के मुख्य आतिथ्य में किया गया।तिरंगा यात्रा शुक्रवारी झूला चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सिविल लाइन स्थित शहीद कालीचरण तिवारी की प्रतिमा पर पहुंची,जहां कांग्रेसजनों ने शहीद कालीचरण तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारों के साथ सहभागिता की।कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करतें हुये देश की एकता,अखंडता,भाईचारे और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।तिरंगा यात्रा के समस्त अतिथियों का शेख मुन्ना निहारिया,चुन्ना चाचा,वकील निहारिया,शेख आजाद निहारिया,आमिर खान, सरफराज खान,शाहबाज खान,गट्टू भाई, एजाज,सहजान आदि ने पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत किया।तिरंगा यात्रा का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया अंत में आभार कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष जमीर गब्बर पठान ने व्यक्त किया।तिरंगा यात्रा में
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी,नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव,सेवादल जिला अध्यक्ष एड.बी डी पटैल,सेवादल शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह,जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष जतिन चौकसें, अभिषेक गौर,प्रशांत समैया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमराज रजक, साबिर हुसैन पम्मा,पूर्व जनपद अध्यक्ष सुश्री अंचल आठया,उत्तम राव तायड़े,पार्षद नीलोफर चमन अंसारी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष समीर खान,
फिरदौश कुरैशी,मनोज पवार,युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू,रहली विधान सभा अध्यक्ष रोहित कुर्मी,सोहेब कुरैशी,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राजा पठान,बसीम खान, अकरम पठान,अलीम खान तज्जु,आनन्द हेला, सुनील पावा आदि बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन | खबर का असर .com