नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आयुष पांडे का लिधौरा में स्वागत, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आयुष पांडे का मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय मंत्री संजय चौबे के लिधौरा स्थित निवास पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान आयुष पांडे ने शिष्टाचार भेंट कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया के संभाग प्रभारी अंशुल सिंह परिहार, अंशुल हर्ष, डॉ. प्रशांत चौकसे, अभय पाठक, सारांश शेरवानी, अमन भारद्वाज एवं करण सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित साथियों ने आयुष पांडे का स्वागत करते हुए उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया।





