सागर। नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय सागर में विधिवत पदभार ग्रहण किया। दिलीप कुमार यादव 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के पद पर पदस्थ थे।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्री यादव ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और निर्धारित समय-सीमा में शासकीय कार्यों का निराकरण करने की अपेक्षा की।
पहलवान बाबा मंदिर में किए दर्शन
नवागत कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव पदग्रहण पश्चात पहलवान बाबा मंदिर पहुंचे जहां दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


