मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

ऑनलाइन काम के बढ़ते दबाव पर एएनएम का विरोध, 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
ऑनलाइन काम के बढ़ते दबाव पर एएनएम का विरोध, 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
Sponsor Ad

ऑनलाइन काम के बढ़ते दबाव पर एएनएम का विरोध, 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

सागर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सीएमएचओ को बताईं समस्याएं, नर्सिंग कैडर में शामिल करने और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष भत्ते की मांग

सागर। लगातार बढ़ते ऑनलाइन काम के दबाव और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सोमवार को एएनएम एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को अपनी 8 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन कर रही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि विभाग की ओर से लगातार ऑनलाइन कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते उनके नियमित स्वास्थ्य संबंधी दायित्व प्रभावित हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रमुख मांगों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नर्सिंग कैडर में शामिल किए जाने की मांग रखी।

इसके साथ ही दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों में सेवाएं दे रही महिला स्वास्थ्यकर्मियों के लिए विशेष भत्ता देने की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे दुर्गम और दूर-दराज के गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अतिरिक्त सुविधाओं या विशेष भत्ते का लाभ नहीं मिल रहा है।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी 8 सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन की ओर से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।