मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मुनमुन ढाबे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, शासकीय जमीन पर किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त

By: गजेंद्र ठाकुर
मुनमुन ढाबे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, शासकीय जमीन पर किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त
Sponsor Ad

पहले सील किया गया था ढाबा, अतिक्रमण नहीं हटाने पर राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई; एसडीएम और तहसीलदार रहे मौके पर मौजूद

सागर। शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर प्रशासन ने अतिक्रमण के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए मुनमुन ढाबे पर बड़ी कार्रवाई की।

विगत दिवस सील किए गए मुनमुन ढाबे पर आज राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची। मौके पर जांच के दौरान शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़ दिया।

प्रशासन के अनुसार, मुनमुन ढाबा संचालक ने शासकीय जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया था। इसी मामले में ढाबे को पहले ही सील किया जा चुका था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद आज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त करने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम सागर श्री रोहित वर्मा और तहसीलदार श्री राहुल गौड़ सहित राजस्व विभाग का अमला तथा पुलिस बल मौजूद रहा। संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई पूरी की।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।