मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मुक्तिधाम परिसर में ‘अडुक्कु दीपम’ से हुई भगवान भोलेनाथ की महाआरती में सम्मिलित हुए रिशांक तिवारी

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
मुक्तिधाम परिसर में ‘अडुक्कु दीपम’ से हुई भगवान भोलेनाथ की महाआरती में सम्मिलित हुए रिशांक तिवारी
Sponsor Ad

मुक्तिधाम परिसर में ‘अडुक्कु दीपम’ से हुई भगवान भोलेनाथ की महाआरती में सम्मिलित हुए रिशांक तिवारी

सावन के महीने में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर लिया आशीर्वाद

सागर। सावन सोमवार के पावन अवसर पर सागर के मुक्तिधाम परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महाकाल की भव्य महाआरती आयोजित की गई। मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार के भीतर खुले प्रांगण में विराजमान भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के समक्ष हुई महाआरती में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी भी सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर, अडुक्कु दीपम से भोलेनाथ की महाआरती की एवं धर्मलाभ अर्जित किया और सागरवासियों के सुख एवं कल्याण की कामना की।

इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा महाआरती के लिए भगवान शिव की प्रतिमा के सामने अलग-अलग आकार के अडुक्कु दीपम सजाए गए थे। इनमें एक के ऊपर एक बनी कतारों में अनेक ज्योतियां प्रज्ज्वलित की गईं थी। सभी अडुक्कु दीपम प्रज्ज्वलित होने के बाद जब श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की महाआरती शुरू की, तो दीपों की रोशनी से शिव प्रतिमा के साथ पूरा प्रांगण जगमगा उठा। मुक्तिधाम परिसर में एक साथ जलती अनेक ज्योतियों के कारण महाआरती का स्वरूप बेहद भव्य दिखाई दिया।

मुक्तिधाम परिसर में घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ की आरती की। इस दौरान हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, उसके सामने प्रज्ज्वलित अडुक्कु दीपम और मुक्तिधाम के वातावरण में हुई इस भव्य महाआरती में सम्मिलित श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने सावन सोमवार के इस आयोजन को विशेष और भक्तिमय बना दिया। 

इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने सबसे पहले भगवान भोलेनाथ का पूजन कर प्रतिमा के समक्ष नमन किया। इसके बाद उन्होंने अडुक्कु दीपम लेकर भगवान शिव की महाआरती कर, धर्मलाभ अर्जित किया। आरती के दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सागर के प्रत्येक परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखने और सभी को सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवान महाकाल के जयघोष भी लगाए।

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उन्हें सावन के पवित्र महीने में मुक्तिधाम में विराजमान भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के समक्ष अडुक्कु दीपम से महाआरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अनेक दीपों की रोशनी में भगवान भोलेनाथ की आरती का दृश्य अत्यंत भव्य था। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम परिसर में गूंजते हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान भोलेनाथ का पूजन और आरती करना उनके लिए भावपूर्ण अनुभव रहा। इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने बाबा भोलेनाथ से सभी सागरवासियों के सुख, स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना की।

महाआरती के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के समक्ष नमन कर, आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में श्री अर्पित पांडे, श्री लाल सिंह आर्य, _______ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।