मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर जिले में घर में घुसकर सांसद प्रतिनिधि से मारपीट

By: Arjun Sagar
सागर जिले में घर में घुसकर सांसद प्रतिनिधि से मारपीट
Sponsor Ad

सागर जिले में घर में घुसकर सांसद प्रतिनिधि से मारपीट

सागर। विधानसभा चुनाव होने के बाद विवाद की खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जिले में लगातार विवाद के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीना के मंडीबामोरा से सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर सांसद प्रतिनिधि के साथ मारपीट कर दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

घर में घुसकर आरोपियों ने की मारपीट और तोड़फोड़

बीना के आगासौद थाना क्षेत्र के मंडीबामोरा में सांसद प्रतिनिधि के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट कर दी और बाइक तोड़ दी। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है। सांसद प्रतिनिधि नवीन पिता भगवती प्रसाद पालीवाल (43) निवासी पहली लाइन मंडीबामोरा, जो अपने घर पर थे।

तभी चुनावी रंजिश को लेकर राजवद्र्धन यादव, आकाश यादव, सार्थक यादव, शिवांशु तिवारी, आकांश तिवारी उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने घर के बाहर रखी बाइक को भी तोड़ दिया। वहीं एक आरोपी ने नवीन के सिर में राड मार दी, जिससे उसे चोटें आईं है।

घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। इसका एक वीडियो भी रविवार की शाम को आया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 294, 323, 324, 506, 427, 34 के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।