मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP News: इन 10 सड़कों पर हुआ मंहगा सफर, टोल हुए मंहगे

By: Arjun Sagar•
MP News: इन 10 सड़कों पर हुआ मंहगा सफर, टोल हुए मंहगे
Sponsor Ad

MP News: इन 10 सड़कों पर हुआ मंहगा सफर, टोल हुए मंहगे

MP:  1 अप्रैल 2024 से प्रॉपर्टी के दाम तो नहीं बढ़े, लेकिन टोल टैक्स की बढ़ी हुई दरें लागू कर गई हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। मध्य प्रदेश की 10 ऐसी सड़कें हैं, जिनमें टोल टैक्स की बढ़ी हुई दरें लागू की जा रही हैं। टोल टैक्स के रेट नेशनल हाईवे पर होल सेल प्राइस इंडेक्स (थोक मूल्य सूचकांक) के आधार पर बढ़ाए जाते हैं। जबकि, MPRDC की सड़कों पर इसका निर्धारण निर्माण से पहले बीओटी शर्तों के अनुसार किया जाता है। 1 अप्रैल 2024 ते मध्य प्रदेश के 4 नेशनल और 6 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निजी कंपनियां 102 टोल बैरियर के जरिए इन सड़कों पर बढ़ा हुआ टोल टैक्स वसूलेंगी। भोपाल से देवास के बीच तकरीबन 150 किमी के सफर में तीन जगह 154 रुपए टोल टैक्स वसूला जाएगा। इसी तरह रीवा से चाकघाट तक 150 रुपए टोल टैक्स वाहन चालकों को देने होंगे। अब तक यहां 145 रुपए लगते थे।

इन 10 सड़कों पर टोल टैक्स की नई दरें

रोड नई दरें पुरानी दरें

भोपाल से देवास 154 ,147

लेबड़ से जावरा 139, 129

जावरा से नया गांव 143 ,133

मंदसौर से सीतामऊ रोड 49, 46

चांदपुर से बड़वानी 111, 104

रीवा से चाकघाट 150, 145

मटकुली से छिंदवाड़ा 125, 117

भोपाल-देवास मार्ग पर 10 रुपए टोल महंगा

भोपाल से देवास मार्ग पर तीन टोल प्लाजा हैं। पहले बैरियर फंदा पर कार और जीप के 35 रुपए चुकाने पड़ेंगे। यहां अब तक 33 रुपए लगते थे। दूसरे बैरियर पर 42 रुपए लगते, लेकिन 1 अप्रैल 2024 से 45 रुपए चुकाने पड़ेंगे। जबकि, इसी मार्ग में तीसरे बैरियर में 72 रुपए देने पड़ते थे। 1 अप्रेल से 77 रुपए लिए चुकाने होंगे। यानी डेढ़ सौ रुपए के सफर में 10 रुपए टोल टैक्स बढ़ जाएगा।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।