मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP News: मोतीनगर टीआई जसवंत सिंह राजपूत आज भोपाल में होंगे सम्मानित, उत्कृष्ट पुलिसिंग से बढ़ाया सागर पुलिस का मान

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
MP News: मोतीनगर टीआई जसवंत सिंह राजपूत आज भोपाल में होंगे सम्मानित, उत्कृष्ट पुलिसिंग से बढ़ाया सागर पुलिस का मान

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत होंगे सम्मानित आज भोपाल में मिलेगा सम्मान, उत्कृष्ट पुलिसिंग से बढ़ाया सागर पुलिस का मान

सागर। सागर पुलिस के लिए आज गौरव का दिन है। मोतीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत को उत्कृष्ट पुलिसिंग, प्रभावी कार्रवाई और उल्लेखनीय पुलिस कार्यों के लिए आज भोपाल में सम्मानित किया जाएगा। उनके सम्मान की खबर से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।

निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में मोतीनगर पुलिस ने गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंचने और मामलों का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। हत्या सहित कई गंभीर मामलों में पुलिस की कार्रवाई चर्चा में रही है।

मोतीनगर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई बड़ी लूट के मामले में पुलिस टीम ने आरोपियों को नेपाल के काठमांडू तक पीछा कर गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लगातार बेहतर पुलिसिंग, अपराधों के त्वरित खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में सक्रिय भूमिका को देखते हुए निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत को यह सम्मान दिया जा रहा है। आज भोपाल में होने वाला यह सम्मान उनके व्यक्तिगत कार्यों की सराहना के साथ-साथ सागर पुलिस की कार्यशैली और उपलब्धियों के लिए भी गौरव का विषय है।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।