मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP: टीबी निदान सेवाओं के विस्तारीकण के लिए आईओसीएल के साथ एमओयू

By: गजेंद्र ठाकुर•
MP: टीबी निदान सेवाओं के विस्तारीकण के लिए आईओसीएल के साथ एमओयू
Sponsor Ad

टीबी निदान सेवाओं के विस्तारीकण के लिए आईओसीएल के साथ एमओयू

भोपाल। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं इंडियन ऑईल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा  विवेक कुमार पोरवाल एवं आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक श्री दीपक कुमार बसु ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।
आईओसीएल द्वारा मध्यप्रदेश में टीबी निदान सेवाओं में विस्तार करने के उद्देश्य से 100 ट्रूनॉट मशीन एवं 52 हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन प्रदान की जाएगी। इन मशीनों से टीबी निदान सेवाओं का विस्तारीकण होगा और टी.बी. उन्मूलन के लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता होगी। एनटीईपी-एनएचएम और आईओसीएल एक संयुक्त रणनीति के तहत टीबी संबंधित सेवाओं में वृद्धि के लिए कार्य करेंगे।

गजेंद्र ठाकुर✍️

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।