मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP में बड़ी वारदात : मां और तीन बच्चों की हत्या से सनसनी, घर में मिले चार शव

By: गजेंद्र ठाकुर
MP में बड़ी वारदात : मां और तीन बच्चों की हत्या से सनसनी, घर में मिले चार शव
Sponsor Ad

मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव की घटना, पति हिरासत में; सागर से एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घर के भीतर खेमा पटेल और उसके तीन बच्चों उर्मिला, उमेश तथा एक वर्षीय राजा के शव मिले हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि चारों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। जानकारी है कि आरोपी पति द्वारका पटेल ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात के दौरान घटनाक्रम किस तरह हुआ, इसकी पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए सागर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही वारदात की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।