मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP: जहरीली शराब कांड पर उमा भारती का बड़ा बयान, बोलीं- “इस घटना के लिए हम सब अपराधी

By: गजेंद्र ठाकुर
MP: जहरीली शराब कांड पर उमा भारती का बड़ा बयान, बोलीं- “इस घटना के लिए हम सब अपराधी
Sponsor Ad

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- शराब पीना गलत, लेकिन अवैध शराब की बिक्री और उससे हो रही मौतों के लिए सरकार-प्रशासन की भी जवाबदेही

सागर। जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले ने अब राजनीतिक स्तर पर भी हलचल बढ़ा दी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मीडिया से बातचीत में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति पर नहीं डाली जा सकती, बल्कि “इस घटना के लिए हम सब जिम्मेदार हैं।”

उमा भारती ने कहा कि सबसे पहले लोगों को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, यदि किसी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री हो रही है और उसे पीने के बाद लोगों की जान जा रही है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की भी बनती है। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री को लेकर प्रशासनिक जवाबदेही की ओर भी इशारा किया।

दरअसल, सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रभावित लोगों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू की है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।