मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP हुआ शर्मसार, 2 नाबालिक लड़कियों से दुष्कर्म

By: Arjun Sagar
MP हुआ शर्मसार, 2 नाबालिक लड़कियों से दुष्कर्म
Sponsor Ad

MP  हुआ शर्मसार, 2 नाबालिक लड़कियों से दुष्कर्म 

शिवपुरी।  पांच आरोपियों द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट के बाद पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है। इसमें दो आरोपी नाबालिग हैं। बताया जा रहा है कि 12-13 साल की दो नाबालिग लड़कियां अपने घर (मुरैना) से बिना बताए ट्रेन में बैठकर इंदौर के लिए निकली थीं। जिसके बाद 6-7 सितंबर की दरमियां रात को उन्हें ट्रेन में ही शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले पांच लड़के मिले। इसके बाद इन पांचों आरोपियों ने दोनों नाबालिगों को बहला-फुसलाकर शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और उन्हें कोलारस ले गए। जहां दो दिनों तक उनके साथ रेप किया। मुरैना कोतवाली में पदस्थ सुनील खेमरिया ने बताया कि पांचों आरोपियों ने अपने नाम बदलकर नाबालिगों को बताया था और चाय नाश्ते के बहाने शिवपुरी के रेलवे स्टेशन पर उतार लिया था। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद दो लड़के शिवपुरी से ट्रेन में सवार होकर दोनों नाबालिगों को मुरैना छोड़ने गए, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें अभिषेक धाकड़, विकास धाकड़, अमित धाकड़ और दो नाबालिग लड़के शामिल हैं।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।