मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

MP: अपराधियों के साथ थाना प्रभारियों पर भी एसपी का शिकंजा, जुआ-सट्टा मिला तो सीधे जिम्मेदारी तय होगी

By: गजेंद्र ठाकुर•
MP: अपराधियों के साथ थाना प्रभारियों पर भी एसपी का शिकंजा, जुआ-सट्टा मिला तो सीधे जिम्मेदारी तय होगी
Sponsor Ad

जुआ-सट्टा और नशे के कारोबार पर एसपी का सख्त रुख, थाना प्रभारी भी होंगे जवाबदेह

गुना। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थों का कारोबार और अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खास बात यह है कि अब इन गतिविधियों के मिलने पर संबंधित थाना प्रभारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

एसपी ने स्पष्ट किया है कि किसी थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा संचालित पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत या अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने की बात सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में शामिल लोगों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की चेतावनी दी गई है। वहीं गांजा, स्मैक सहित अन्य मादक पदार्थों के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही गई है। जिला बदर किए गए अपराधियों को भी चेतावनी दी गई है कि जिले की सीमा में प्रवेश करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

एसपी ने अवैध वसूली करने वालों को भी स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की कार्रवाई केवल अपराधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यदि किसी स्तर पर पुलिस की संलिप्तता पाई गई तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

एसपी के इस सख्त संदेश से जिले में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मचने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि इस सख्ती का असर जमीनी स्तर पर कितना दिखाई देता है और थाना क्षेत्रों में जुआ-सट्टा तथा नशे के कारोबार पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।