मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मां ने डेढ़ साल की बेटी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या करली

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
मां ने डेढ़ साल की बेटी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या करली
Sponsor Ad

मां ने डेढ़ साल की बेटी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या करली

टीकमगढ़। शहर के देहात थाना क्षेत्र के दुनातर गांव में मां और बेटी के फांसी लगाने का मामला सामने आया है।

24 वर्षीय देवा कुशवाहा ने अपनी डेढ़ साल की बेटी अनु के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों की सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद महिला और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

जिला अस्पताल में महिला के पति भागीरथ कुशवाहा ने बताया कि बीती रात हम लोग छत पर सो रहे थे। सुबह उठकर देखा तो पत्नी ने डेढ़ साल की बेटी के साथ नीचे कमरे में फांसी लगा ली थी। उन्होंने बताया कि तुरंत घटना की सूचना देहात थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मां बेटी के शव को नीचे उतारा गया।

परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा की कार्रवाई कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पीएम के बाद पुलिस ने दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया।

देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अंत्येष्टि के बाद महिला के ससुराल और मायके वालों से पूछताछ की जाएगी। वहीं महिला के पति भागीरथ कुशवाहा का कहना है कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। पत्नी ने बेटी के साथ फांसी क्यों लगाई, इसका पता नहीं है।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।