मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मोबाइल के चक्कर में युवक को मारा चाकू, सागर में फिर सामने आई चाकूबाजी की घटना

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
मोबाइल के चक्कर में युवक को मारा चाकू, सागर में फिर सामने आई चाकूबाजी की घटना
Sponsor Ad

मोबाइल के चक्कर में युवक को मारा चाकू, सागर में फिर सामने आई चाकूबाजी की घटना

सागर। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं एक बार फिर सामने आने लगी हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के बीजासेन मंदिर के पास मोबाइल दिखाने से मना करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में युवक के बाएं हाथ की हथेली और रिंग फिंगर में चोट आई है। घायल युवक ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तुलसी होटल पुख्याऊ वार्ड निवासी आकाश पिता राकेश यादव शनिवार रात करीब 9 बजे काली तिगड्डा से पान लगवाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बीजासेन मंदिर के पास नंदू चौरसिया ने अपनी स्कूटी उसकी मोटरसाइकिल के सामने अड़ा दी और आकाश से मोबाइल दिखाने को कहा।

आकाश ने मोबाइल दिखाने से मना किया तो नंदू ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आकाश ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने हाथ में रखे चाकू से उस पर वार कर दिया। चाकू लगने से आकाश के बाएं हाथ की हथेली और रिंग फिंगर में चोट आई।

घटना के दौरान नीरज रैकवार और जानू चौरसिया मौके पर मौजूद थे। दोनों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। आकाश का आरोप है कि आरोपी जाते समय पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से खत्म करने की धमकी भी दे गया।

घायल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी नंदू चौरसिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे विवाद की जांच कर रही है।

शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली विवादों में चाकू निकालने की घटनाएं बढ़ने से लोगों में भी चिंता का माहौल है। बीजासेन मंदिर के पास हुई यह घटना भी इसी कड़ी में सामने आई है।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।