मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

विधायक लारिया ने नपा मकरोनिया अंतर्गत 17.38 लाख रु.के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
विधायक लारिया ने नपा मकरोनिया अंतर्गत 17.38 लाख रु.के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
Sponsor Ad

विधायक लारिया ने नपा मकरोनिया अंतर्गत 17.38 लाख रु.के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
सागर। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया द्वारा रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका मकरोनिया के वार्ड क्र.-2 में जय तिवारी के मकान से नाली तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत 4.06 लाख रू.एवं वार्ड क्र.-10 में रजाखेड़ी चौराहे से लाल पत्थर फैक्टरी तक पेपर ब्लॉक कार्य लागत 13.32 लाख रू.राशि से होने वाले निर्माण कार्य का परंपरागत रूप से विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि आज इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। शीघ्र ही यह कर पूर्ण होंगे जिससे नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में समस्त वार्डवासियों ने स्वागत किया और विधायक लारिया का आभार जताया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष,भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्तागण, महिला मोर्चा सदस्य एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।