मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. सर्वेश जैन फिर अध्यक्ष, डॉ. राकेश माहौर सचिव निर्वाचित

By: गजेंद्र ठाकुर•
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. सर्वेश जैन फिर अध्यक्ष, डॉ. राकेश माहौर सचिव निर्वाचित
Sponsor Ad

मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. सर्वेश जैन फिर अध्यक्ष, डॉ. राकेश माहौर सचिव निर्वाचित

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर की मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में डॉ. सर्वेश जैन को अध्यक्ष और डॉ. राकेश माहौर को सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया सभी सदस्यों की सहमति और आपसी सद्भाव के साथ संपन्न हुई।

चुनाव के बाद चिकित्सकों की लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं पर भी चर्चा हुई। एसोसिएशन के सदस्यों ने अधिष्ठाता कार्यालय पहुंचकर वेतनवृद्धि, पुराने एरियर सहित अन्य मामलों में काम लंबित रहने की शिकायत की। चिकित्सकों का कहना है कि शासन से स्वीकृत धनराशि जारी होने के बावजूद अनावश्यक लिखा-पढ़ी और देरी के कारण भुगतान संबंधी मामले अटके हुए हैं। कई मामलों में डीएमई कार्यालय भोपाल से मार्गदर्शन मांगे जाने के बाद भी समय पर जवाब नहीं मिलने से काम प्रभावित हो रहा है।

चिकित्सकों ने परिवीक्षा अवधि से जुड़े मामलों को भी उठाया। उनका कहना है कि कई डॉक्टर पांच से दस वर्ष की सेवा पूरी करने के बावजूद परिवीक्षा अवधि से संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण वेतनवृद्धि और पदोन्नति के अवसरों से प्रभावित हो रहे हैं।

चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. एसपी सिंह, डॉ. जागृति नागर और डॉ. अखिलेश रत्नाकर निर्वाचित हुए। सदस्यों ने डॉ. अखिलेश रत्नाकर के पूर्व कार्यकाल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सर्वेश जैन ने ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेजों में शासन द्वारा सीधी भर्ती अथवा प्रतिनियुक्ति से डीन की नियुक्ति के मुद्दे पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के पदोन्नति के अवसर प्रभावित होते हैं। उन्होंने इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में रिट दायर किए जाने की आवश्यकता बताई।

सभा के अंत में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन की मरीजों के उचित इलाज और विद्यार्थियों को सार्थक शिक्षा देने की पुरानी शपथ दोहराई गई। इसके साथ ही सभा का समापन हुआ।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।