मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने तुलसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने तुलसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया
Sponsor Ad

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने तुलसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया

सागर। सावन माह की रिमझिम फुहारों और भक्तिमय वातावरण के बीच तुलसी फाउंडेशन द्वारा मां नर्मदा का जल लेकर बरमान से भूतेश्वर महादेव मंदिर तक आयोजित कांवड़ यात्रा का गोपालगंज स्थित महापौर निवास पर  महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कांवड़ यात्रियों का  पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और पूरा वातावरण हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पर्व है। कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और समर्पण की सुंदर अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति के साथ-साथ सेवा, समर्पण और अनुशासन का संदेश देती है। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है।

भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि सावन में भगवान शिव की भक्ति में निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रिमझिम फुहारों के बीच कांवड़ यात्रियों का उत्साह और भगवान शिव के प्रति उनकी श्रद्धा पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महापौर निवास पर कांवड़ यात्रियों के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और कांवड़ यात्रा भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ी। इस अवसर पर तुलसी फाउंडेशन के पदाधिकारी, कांवड़ यात्री, श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य संगीता शैलेश जैन, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि सोमेश जड़िया, युवा भाजपा नेता सूर्यांश तिवारी, शुभम नामदेव, नीरज करोसिया, प्रज्वल भारद्वाज, संचित शुक्ला, निष्कर्ष दुबे, स्वराज उपाध्याय, टिंकू साहू, अभिषेक राजपूत, रत्नेश जाटव एवं कमलेन्द्र अन्नू जाटव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।