मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

महापौर ने परम संत रावतपुरा सरकार महाराज के सपरिवार दर्शन कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
महापौर ने परम संत रावतपुरा सरकार महाराज के सपरिवार दर्शन कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया
Sponsor Ad

महापौर ने परम संत रावतपुरा सरकार महाराज के सपरिवार दर्शन कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया

सागर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी एवं समस्त परिवारजनों के साथ परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सपरिवार परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज के श्रीचरणों में नमन किया। इस दौरान परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज के पावन सान्निध्य में महापौर एवं उनके परिवारजनों ने आध्यात्मिक शांति और आत्मीयता से परिपूर्ण क्षण व्यतीत किए।

परिवारजनों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है, जो परिवार और समाज को प्रेम, विश्वास, संस्कार एवं दायित्व के सूत्र में बाँधता है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में धर्म और संस्कारों के साथ समाज के प्रति सेवा का भाव होता है, वह परिवार सदैव उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ता है। इसके साथ ही परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज ने समस्त परिवारजनों को सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करते हुए लोककल्याण के कार्यों में निरंतर सहभागी बने रहने की प्रेरणा दी।

परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज के आशीर्वचनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि उनका आशीर्वाद हमारे पूरे परिवार के लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज का पावन सान्निध्य पूरे परिवार को आत्मिक संबल प्रदान करने के साथ आने वाली पीढ़ियों को संस्कार, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इसी क्रम में गुरु परंपरा की महत्ता को रेखांकित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति के भीतर सकारात्मक चेतना जागृत कर उसे अपने ज्ञान और सामर्थ्य का उपयोग समाजहित में करने की प्रेरणा देता है। डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज का पावन सान्निध्य उन्हें सामाजिक समरसता, मानव कल्याण एवं सद्भाव के लिए निरंतर कार्य करते रहने की नई ऊर्जा प्रदान करता है।

वहीं, परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा कि उनका आशीर्वाद जीवन की प्रत्येक परिस्थिति में उन्हें सही दिशा दिखाता है। उन्होंने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज से प्राप्त मार्गदर्शन उन्हें सामाजिक एवं जनसेवा संबंधी दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शक्ति प्रदान करता है।

इस आत्मीय भेंट के दौरान समस्त परिवारजनों ने परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके श्रीचरणों में नमन किया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक एवं परकोटा वार्ड पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर, सोमेश जड़िया,आनंद कुमार तिवारी,रश्मि तिवारी,सूर्यांश तिवारी,सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।