मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मध्यप्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश; सागर समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
मध्यप्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश; सागर समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Sponsor Ad

मध्यप्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश; सागर समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

23 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, गुरुवार को पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में भारी वर्षा की चेतावनी

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे ज्यादा 45 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि खजुराहो में 33 मिलीमीटर पानी बरसा। मंडला में 35, मलाजखंड में 16, जबलपुर में 8 तथा सीधी और टीकमगढ़ में 7-7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और नर्मदापुरम में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

23 अगस्त तक बारिश का सिलसिला

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक झारखंड, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ से गुजर रहा डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन का भी प्रभाव बना हुआ है। इन मौसमी परिस्थितियों के चलते पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश का सिस्टम मजबूत हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सागर समेत पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट रखा गया है।

बारिश से तापमान में भी गिरावट

बारिश और दिनभर छाए बादलों का असर तापमान पर भी देखने को मिला। राजगढ़, रतलाम और उज्जैन को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहा। इसी तरह टीकमगढ़ और उमरिया को छोड़कर बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

शाम 5.30 बजे तक इन शहरों में हुई बारिश

शहर वर्षा रीवा 5.0 मिमी दमोह 4.0 मिमी बैतूल 3.0 मिमी भोपाल 0.6 मिमी छिंदवाड़ा 2.0 मिमी ग्वालियर 0.4 मिमी नर्मदापुरम 0.2 मिमी इंदौर 0.2 मिमी सागर 2.0 मिमी सतना 2.0 मिमी

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम भोपाल 28.2°C 23.0°C इंदौर 29.4°C 22.7°C ग्वालियर 34.1°C 27.1°C जबलपुर 26.7°C 23.8°C

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।