मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मध्यप्रदेश में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 409 गोवंश मुक्त

By: गजेंद्र ठाकुर
मध्यप्रदेश में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 409 गोवंश मुक्त
Sponsor Ad

मध्यप्रदेश में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 409 गोवंश मुक्त

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने गौवंश एवं अन्य पशुओं की अवैध तस्करी और क्रूरतापूर्वक परिवहन के खिलाफ बीते एक माह में बड़ी कार्रवाई की है। सिवनी, खरगोन, कटनी और बुरहानपुर जिलों में की गई कार्रवाई में कुल 409 पशु/गोवंश को तस्करी से मुक्त कराया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

कटनी के निवार चौकी पुलिस ने बिना परमिट और क्रूरतापूर्वक 354 पशुओं का परिवहन करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 12 चक्का टाटा ट्रक भी जब्त किया गया। आरोपियों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटरयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिवनी में कोतवाली पुलिस ने सागर से नागपुर ले जाए जा रहे 23 गौवंश को मुक्त कराकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और कंटेनर जब्त किया। वहीं अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई कर 4 मवेशियों को मुक्त कराया गया और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

खरगोन में अलग-अलग मामलों में 14 गौवंश मुक्त कराए गए और 2 वाहन जब्त किए गए। बुरहानपुर में भी 14 गौवंश को मुक्त कराकर करीब 2.80 लाख रुपये कीमत का ट्रक जब्त किया गया।

पुलिस मुख्यालय ने कहा कि अवैध पशु परिवहन और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाने में देने की अपील की गई है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।