मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

लोकायुक्त टीम ने अपर कलेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
लोकायुक्त टीम ने अपर कलेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा
Sponsor Ad

लोकायुक्त टीम ने अपर कलेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा

रीवा। मऊगंज जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर कलेक्टर के चेंबर में की गई।

लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला जमीन के बंटवारे से जुड़ा है। शिकायतकर्ता रामनिवास तिवारी, ग्राम खूझ, तहसील नईगढ़ी, मऊगंज ने आरोप लगाया था कि अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी ने राजस्व न्यायालय में चल रहे उनके जमीन बंटवारे के मामले में पक्ष में फैसला करने के एवज में 20,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

पहली किस्त पहले ही ली जा चुकी थी

अशोक कुमार ओहरी ने पहले ही 10,000 रुपए की रिश्वत प्राप्त कर ली थी। जब शिकायतकर्ता ने बाकी बचे 10,000 रुपए के बारे में बात की, तो अपर कलेक्टर ने उन्हें 5,000 रुपए की रियायत दी। बुधवार की देर दोपहर, जब शिकायतकर्ता ने शेष 5000 रुपए उनके चेंबर में दिए, तब लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

12 सदस्यीय टीम द्वारा कार्रवाई

इस कार्रवाई का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार और निरीक्षक जियाउल हक ने किया, जिसमें कुल 12 सदस्यीय टीम शामिल थी। अपर कलेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

इस घटना से मऊगंज जिले में प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त टीम की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाया गया एक और सख्त कदम है।

 

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।