मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

लोकायुक्त पुलिस ने सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
लोकायुक्त पुलिस ने सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Sponsor Ad

लोकायुक्त पुलिस ने सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर । लोकायुक्त पुलिस ने पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त को एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। टीम ने घेराबंदी की और शुक्रवार को सिपाही हरि सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। हरि सिंह ने महिला को 10 हजार रुपये लेकर थाने बुलाया था। रिश्वत देने के पूर्व महिला लोकायुक्त से संपर्क कर चुकी थी। लोकायुक्त की टीम ने थाने के आसपास जवान खड़े कर दिए और जैसे ही सिपाही ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, उसको दबोच लिया। मामले में टीआइ की भूमिका भी संदिग्ध है। टीआइ खुद गंभीर जांचों में घिरे हुए हैं।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।