मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में लोकयुक्त की कार्यवाही : सरपंच से 11 हजार की रिश्वत लेते सचिव गिरफ्तार 

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में लोकयुक्त की कार्यवाही : सरपंच से 11 हजार की रिश्वत लेते सचिव गिरफ्तार
Sponsor Ad

सागर में लोकयुक्त की कार्यवाही : सरपंच से 11 हजार की रिश्वत लेते सचिव गिरफ्तार 

सागर लोकायुक्त की टीम ने बीना जनपद पंचायत कार्यालय में बिहरना ग्राम पंचायत के सचिव हरिराम कुशवाहा को 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव पंचायत में हुए काम के बिल पास कराने के लिए सरपंच अरविंद उर्फ लालू राय से रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

सरपंच के बेटे रनवीर राय ने बताया कि सचिव भुगतान की राशि के लिए 5 प्रतिशत मांग रहा था। वह दो माह से परेशान कर रहा था। 20 नवंबर को भुगतान के लिए बुलाया, लेकिन भुगतान नहीं किया। 25 नवंबर को एक बार फिर सचिव के पास गए तो 16 हजार रुपए मांगे। इसके बाद 11 हजार रुपए में डील हुई। उस समय रुपए नहीं दिए। इसके बाद लोकायुक्त में शिकायत की तो गुरुवार को जनपद पंचायत कार्यालय में पिता जी रुपए देने के लिए पहुंचे, तभी टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान निरीक्षक केपी एस बैन, निरीक्षक अभिषेक वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय क्षेत्री, आरक्षक संतोष गोस्वामी, अरविंद नायक, आसुतोष व्यास, सुरेंद्र सिंह शामिल थे।

खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।