विधायक श्री जैन द्वारा फिजियोथेरेपी मशीन का लोकार्पण, शपथ दिलाई
सागर, एकता समिति ने रजत जयंती स्थापना दिवस पर निःशुल्क स्वस्थ परीक्षण शिविर एवं शपथग्रहण समारोह आयोजित किया । मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन थे, अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता केवी एस ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी, लेखिका नीलिमा पिंपलापुरे, प्रो वर्षा शर्मा रही।
विधायक श्री जैन ने अध्यक्ष सुधीर जैन एवं पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। श्री जैन ने समिति द्वारा संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर में फिजियोथेरेपी मरीजों के लिए उपयोगी मशीन का लोकार्पण किया। उन्होंने सेंटर का निरीक्षण कर मरीजों से मुलाकात की।इस अवसर पर आयोजित स्वस्थ परीक्षण शिविर में करीब दो सौ मरीजों का डा ओपी जैन, डा अरूण सराफ ने स्वस्थ परीक्षण कर दवाएं प्रदान की।
प्रारंभ में अतिथियों ने सर्वधर्म चित्र के समझ दीप प्रज्ज्वलित किया,
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कमलचंद जैन ने मंगलाचरण किया। शुभी ने मधुर गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही एकता समिति का रजत जयंती वर्ष सागर के लिए गौरव की बात है, मेरी कामना है आगे 50 वर्ष पूरे करें। एकता समिति सभी धर्म का सम्मान करती है और आज सागर का ही नहीं पूरे भारत में प्रसिद्धि पा रही है।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी ऋषभ समैया , वरिष्ठ अधिवक्ता फ्रांसिस जेवियर जेम्स, नोटरी राजेश मिश्रा , रशीद भाई, चंपक भाई, शरद गुप्ता, प्रदीप समैया, अरुण जैन, सुरेंद्र पंचरतन, अजीत जैन, नरेंद्र जैन, सुशील जैन, प्रभात जैन, विनीत जैन, सुभाष सराफ, राजकुमार पडेले, नीलेश समैया, निजाम भाई, नीरज सेठ, विमल जैन, प्रमोद पटेल, प्रमोद चौरसिया, शरदकांत सोनी, राजेंद्र सोनी, शिवकुमार भीमसरिया, आदि मौजूद थे। संचालन संजय शास्त्री ने किया, आभार सुधीर जैन ने माना।


