मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में किडनैपिंग : कटर गैंग ने घर के बाहर से उठाया युवक को, मांगी थी फिरौती

By: Arjun Sagar•
सागर में किडनैपिंग : कटर गैंग ने घर के बाहर से उठाया युवक को, मांगी थी फिरौती
Sponsor Ad

सागर : शहर में कटरबाजो के हौसले बुलंदियों पर है धीरे धीरे यह बीमारी विकराल रूप धारण कर रही है पहले कटरबाज 200,500 की उगाही करते थे पर अब अपहरण जैसे संगीन अपराधों में लिप्त हो रहे हैं शहर में कथित रूप से कटरबाजो की गैंग सक्रिय हैं जिनके नाम भी है कोई 0001 गैंग तो कोई बिचछू गैंग, अपराधियों के हौसले देख लोग दंग है

ताजा मामला- मोतीनगर थाना क्षेत्र के सूबेदार वार्ड से कटरबाज गैंग ने हार्डवेयर कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया। वारदात सामने आते ही हड़कंप मच गया। आरोपियों ने अपहृत युवक के मोबाइल से कॉल कर परिवार वालों से दो लाख रुपए की फिरौती मांगी। जिस पर हार्डवेयर कारोबारी ने एक लाख रुपए बदमाशों को दे दिए। शेष पैसे बाद में देने की बात कही। जिसके बाद आरोपी अपहृत युवक को बांदरी के पास एनएच-44 पर मोठी गांव के पास छोड़कर भाग गए। वारदात सामने आते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। रविवार रात पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मोतीनगर के सूबेदार वार्ड निवासी हार्डवेयर कारोबारी आशीष साहू का 19 वर्षीय बेटा संस्कार उर्फ अर्चित शनिवार घर के पास चाट के ठेले पर दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी कार सवार चार बदमाश आए और कट्टा अड़ाकर संस्कार को गाड़ी में बैठाकर ले गए। वे अपहृत संस्कार को गाड़ी में लेकर शहर में घूमते रहे। इसी दौरान आरोपियों ने अपहृत युवक के मोबाइल से उसके पिता को काल किया और दो लाख की फिरौती की डिमांड की। फिरौती मिलने पर बेटे को छोड़ने की बात कही। घटनाक्रम सामने आते ही परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने पैसों की व्यवस्था कराना शुरू की।

जगह बदल रहे थे अपहरणकर्ता

आरोपी अपहृत युवक को लेकर अलग-अलग स्थानों पर घूमते रहे। ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस न कर पाए। इसी दौरान उन्होंने अपहृत युवक के परिवार वालों से फिरौती की राशि संस्कार के बैंक खाते में जमा कराने का बोला। जिस पर पिता ‘एक लाख रुपए खाते में आनलाइन ट्रांसफर करा दिए। शेष राशि बाद में देने का बोला। जिसके बाद आरोपी अपहृत युवक को बांदरी के मोठी के पास हाईवे पर छोड़कर भाग गए। मामले में पुलिस ने अपहृत युवक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वह सहमा और डरा है। अपहरण का प्रकरण दर्ज कर दो को हिरासत में लिया वारदात की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय तिवारी, रवींद्र पटेरिया, मिंटू चंदेल, मनु सोनी समेत दो से तीन बदमाशों पर प्रकरण दर्ज किया है। वहीं मामले में दो संदिग्धों को मोतीनगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात में फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।