मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

केंद्रीय जेल सागर में रक्षाबंधन: 2975 बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
केंद्रीय जेल सागर में रक्षाबंधन: 2975 बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
Sponsor Ad

भारी बारिश के बीच केंद्रीय जेल सागर में भावुक हुआ रक्षाबंधन, 2975 बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

सागर। केंद्रीय जेल सागर में रक्षाबंधन का पर्व भारी बारिश के बीच भावुक माहौल में मनाया गया। जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में बंदियों की बहनें बड़ी संख्या में जेल पहुंचीं और अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।

जेल प्रशासन के अनुसार करीब 1171 बंदियों से मिलने के लिए 2975 बहनें और 1385 बच्चे पहुंचे। सभी बहनों को खुली मुलाकात की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र रिहाई की कामना की। जेल प्रशासन ने कहा कि किसी भी बंदी की बहन को निराश नहीं किया गया और सभी को अपने भाई से मुलाकात कराई गई।

भारी बारिश के बावजूद जेल प्रबंधन ने बहनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। परिसर में मिठाई, रोली, चावल, राखी और नारियल की व्यवस्था की गई। जेल और पुलिस बल के सहयोग से पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यवाहक उप जेल अधीक्षक मनोज मिश्रा, गीता राठौड, पंकज कुशवाह, सौरभ सिंह, अमित रघुवंशी सहित अन्य जेल कर्मचारियों, जेल प्रशिक्षण केंद्र सागर में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु प्रहरियों और पुलिस बल का विशेष सहयोग रहा।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।