मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

केंद्रीय जेल सागर में दीपावली भाई दूज पर हुई खुली मुलाकात, बहनों ने बंदी भाइयों को किया तिलक

By: गजेंद्र ठाकुर•
केंद्रीय जेल सागर में दीपावली भाई दूज पर हुई खुली मुलाकात, बहनों ने बंदी भाइयों को किया तिलक
Sponsor Ad

केंद्रीय जेल सागर में दीपावली भाई दूज पर हुई खुली मुलाकात, बहनों ने बंदी भाइयों को किया तिलक

सागर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह एवं पारिवारिक संबंधों के प्रतीक भाई दूज के पावन अवसर पर सागर जेल प्रशासन ‌द्वारा विशेष खुली मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेल में निरुद्ध पुरुष बंदियों से मिलने के लिए उनकी बहर्ने, माताएं एवं 06 वर्ष तक के बच्चे जेल परिसर के अंदर पहुंचे। महिला परिजनों ने अपने बंदी भाइयों एवं परिवारजनों का तिलक कर उन्हें दीपावली एवं भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।

जेल प्रशासन द्वारा इस अवसर पर बंदियों एवं उनके परिजनों को पारिवारिक संबंधों से जुड़ी भावनात्मक अनुभूति प्रदान करने के उ‌द्देश्य से सुव्यवस्थित खुली मुलाकात की व्यवस्था की गई थी। मुलाकात हेतु प्रातः 8:00 बजे से पंजीयन एवं नाम दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जो शाम 5:30 बजे तक निरंतर संचालित रही। इस दौरान लगभग 1257 बंदियों से मिलने के लिए उनके 3243 महिला परिजन एवं 06 वर्ष तक के बच्चे जेल पहुंचे। प्रत्येक बंदी एवं उसके परिजनों के बीच मुलाकात के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया था।

इस विशेष मुलाकात के दौरान महिला परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेल के बाहर मोबाइल फोन जमा करने की व्यवस्था की गई। साथ ही बंदियों के लिए फल, मिठाई, नारियल एवं तिलक हेतु रोली आदि सामग्री उपलब्ध उपलब्ध कराने की व्यवस्था जेल की कैंटीन के माध्यम से की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से बाहर से किसी भी प्रकार की सामग्री को जेल के अंदर ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया था।

लगभग 3243 महिला परिजनों एवं बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बावजूद जेल प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।