सागर। कटरा नमक मंडी में शनिवार दोपहर करंट फैलने से एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय जैन पिता हुकूम चंद जैन निवासी चमेली चौक मोतीनगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार नमक मंडी क्षेत्र में अस्थाई राखी की दुकानें लगी हुई हैं, जहां विजय जैन 48 वर्ष काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कई दुकानों में करंट फैल गया और विजय इसकी चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें पहले भाग्योदय अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जाना है।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अस्थायी रूप से लगी दुकानों में करंट फैला कैसे? बिजली विभाग ने बताया हैं हमने नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन दिया था। बता दें एक साथ कई दुकानों में करंट फैल गया था।
वरिष्ठवरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बाद बिजली विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। विद्युत विभाग के सिटी एई कृष्णा पटेल ने बताया हमने अस्थाई कनेक्शन दे दिया था क्लास 2 ठेकेदार के सर्टिफिकेट पर, अब पोल से दुकान तक सप्लाई की व्यवस्था विभाग की थी उसके बाद संबंधित ठेकेदार और दुकानदारों की, मामला सामने आया हैं वरिष अधिकारी को बताया गया है जाँच की जा रही हैं म
बहरहाल एक व्यक्ति की जान चली गई, लेकिन हादसे के पीछे की वजह अब भी स्पष्ट नहीं है। अस्थायी दुकानों में बिजली कनेक्शन, वायरिंग और सुरक्षा इंतजामों की जांच किसने की थी, यह सवाल भी जिम्मेदार अधिकारियों से पूछा जाना जरूरी है। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।


