मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

करणी सेना परिवार महिला विंग ने अनिता सिंह राजपूत को सौंपी सागर जिलाध्यक्ष की कमान

By: गजेंद्र ठाकुर•
करणी सेना परिवार महिला विंग ने अनिता सिंह राजपूत को सौंपी सागर जिलाध्यक्ष की कमान
Sponsor Ad

सागर। करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश ने संगठन विस्तार के तहत सागर जिले की महिला विंग में नई जिम्मेदारी अनिता सिंह राजपूत को सौंपी है। 3 अक्टूबर 2026 को जारी मनोनयन-पत्र के अनुसार अनिता सिंह राजपूत को करणी सेना परिवार का सागर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता जितेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिला अध्यक्ष के रूप में अनिता सिंह राजपूत का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा। उन्हें संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने और परिवार की मजबूती के लिए योगदान देने की अपेक्षा जताई गई है।

मनोनयन पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कार्यकाल के दौरान अनुशासनहीनता अथवा किसी भी प्रकार से परिवार को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में पद से तत्काल मुक्त किया जा सकता है।

अनिता सिंह राजपूत के सागर जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर करणी सेना परिवार से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी के साथ जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और विस्तार देने की दिशा में काम किया जाएगा।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।