कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शासकीय प्राथमिक शाला लालेपुरा का किया निरीक्षण, बच्चों से सुना पहाड़ा
दैनिक स्कूल आने, अच्छी पढ़ाई और स्वच्छ भोजन की दी समझाइश
सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शासकीय प्राथमिक शाला लालेपुरा पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में मौजूद विद्यार्थियों से आत्मीयता से बातचीत की और उनसे पहाड़ा सुना। बच्चों ने बेझिझक होकर पहाड़ा सुनाया, जिस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि वे क्या बनना चाहते हैं? वे विद्यालय दैनिक रूप से आते हैं या नहीं ? अच्छे से भोजन करते हैं आदि की भी जानकारी ली। बच्चों के साथ हुई इस आत्मीय बातचीत ने पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया।
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बच्चों को समझाइश दी कि वे नियमित स्कूल आएं, मन लगाकर अच्छी पढ़ाई करें और खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। साथ ही उन्होंने स्वस्थ भोजन करने की भी सीख दी, ताकि बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर ढंग से हो सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री


