मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कलेक्टर प्रतिभा पाल की कार्रवाई: लापरवाही पर चार पंचायत सचिवों के ऊपर जुर्माना

By: गजेंद्र ठाकुर•
कलेक्टर प्रतिभा पाल की कार्रवाई: लापरवाही पर चार पंचायत सचिवों के ऊपर जुर्माना
Sponsor Ad

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में देरी, चार पंचायत सचिवों पर जुर्माना

सागर। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के आवेदनों का समय पर निराकरण नहीं करने पर चार पंचायत सचिवों पर जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेश पर की गई है।

जिन पंचायत सचिवों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें अरविंद लोधी, ग्राम पंचायत नयानगर; रुकमगिरी गोस्वामी, ग्राम पंचायत खटोला; असलम खान, ग्राम पंचायत बरेठी और प्रहलाद सिंह लोधी, ग्राम पंचायत रतनपुर शामिल हैं। नयानगर और खटोला ग्राम पंचायत जनपद पंचायत केसली में, जबकि बरेठी और रतनपुर जनपद पंचायत शाहगढ़ में आते हैं।

आवेदनों के निराकरण में तय समय-सीमा से अधिक देरी होने पर यह कार्रवाई की गई है। संबंधित सचिवों को जुर्माने की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों को सरकारी सेवाएं तय समय में देना जरूरी है। समय पर काम नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।