मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

काले हिरण की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप, कुत्तों के हमले से जान जाने की आशंका

By: गजेंद्र ठाकुर
काले हिरण की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप, कुत्तों के हमले से जान जाने की आशंका
Sponsor Ad

मुहली बीट के पास मिला मृत हिरण, पशु चिकित्सा केंद्र में कराया गया पोस्टमार्टम; शरीर पर मिले हमले के निशान

देवरी। देवरी उपवन मंडल के देवरी वन परिक्षेत्र में बुधवार सुबह एक काला हिरण मृत हालत में मिला। मुहली बीट से सटे इलाके में हिरण का शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने पंचनामा तैयार किया। इसके बाद मृत काले हिरण के शव को देवरी स्थित पशु चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सकों ने नियमानुसार पोस्टमार्टम किया।

देवरी वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी शाक्य के मुताबिक, पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में हिरण की मौत आवारा कुत्तों के हमले के कारण होने की बात सामने आई है। हिरण के शरीर पर भी कुत्तों के हमले से संबंधित निशान पाए गए हैं।

पशु चिकित्सा ब्लॉक अधिकारी डॉ. बीडी पाल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग के अधिकारी मृत हिरण को लेकर पशु चिकित्सा केंद्र पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के दौरान प्रथम दृष्टया उसकी मौत का कारण कुत्तों का हमला पाया गया। आवश्यक चिकित्सकीय कार्रवाई पूरी होने के बाद वन विभाग ने काले हिरण के शव का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।