मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

भाजयुमो दलपतपुर मंडल द्वारा जन चौपाल का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
भाजयुमो दलपतपुर मंडल द्वारा जन चौपाल का हुआ आयोजन
Sponsor Ad

भाजयुमो दलपतपुर मंडल द्वारा जन चौपाल का हुआ आयोजन

सागर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी मंडलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा दलपतपुर मण्डल द्वारा दलपतपुर ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है l जिसका मूल केंद्र जनमानस की सेवा करने पर ही केंद्रित रहता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़ी योजनाओं के माध्यम से कमजोर वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह वही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसने गांव गांव सड़के, चिकित्सा केंद्र, स्कूल और उन गरीब वर्ग के लोगों को आवास देने का काम किया है, जिनके पास पक्के मकान तक नहीं थे। उन्होंने नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराते हुए लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बंडा विधायक वीरेंद्र लोधी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास करना है। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष भैयाराम लोधी, आदर्श मिश्रा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लोकेश नामदेव सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।