मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

टीएल मीटिंग में कलेक्टर ने दिए निर्देश 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर प्राथमिकता से करें कार्य

By: Arjun Sagar
टीएल मीटिंग में कलेक्टर ने दिए निर्देश 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर प्राथमिकता से करें कार्य
Sponsor Ad

टीएल मीटिंग में कलेक्टर ने दिए निर्देश 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर प्राथमिकता से करें कार्य
एडीएम, जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर उन्हें सौंपे गए विभागों की नियमित करें समीक्षा
विभागीय अधिकारी दैनिक प्रगति की दें जानकारी

सागर। कलेक्टर दीपक आर्य की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक संपन्न हुई। उन्होंने बैठक में सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देश दिए की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्य करें। सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत आने वाली ऐसी सभी शिकायतें जो भुगतान या बजट आवंटन से संबंधित हैं, और जो शासन स्तर से बजट के अभाव के कारण लंबित है, उनका उचित उत्तर प्रस्तुत करते हुए उन्हें बंद कराएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि एडीएम, जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर तथा डिप्टी कलेक्टर सौंपे गए विभिन्न विभागों के अंतर्गत आने वाले सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा विभिन्न कैटेगरी के सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाएं। उन्होंने इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को दैनिक प्रगति से संबंधित नोडल अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिये हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने समय सीमा पत्रिकाओं की सभी समीक्षा की संबंधित एसडीएम तथा विभागीय अधिकारियों को लंबित समय सीमा पत्र को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर आर्य ने सीएम मॉनिट तथा आयोग से प्राप्त पत्रों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन प्रकरणों में भी संबंधित अधिकारी समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र सदस्यों की ईकेवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्तियों की ईआईडी (इलेक्ट्रॉनिक आईडी) कार्ड के संबंध में तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।बैठक में संयुक्त कलेक्टर जूही गर्ग,  अदिति यादव,  गगन बिसेन, डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे। सभी एसडीम, सीएमओ और जनपद सीईओ वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।