मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में माँ ने बेटे का गला घोंटा बेटी को दिया जहर खुद भी झूली फंदे पर

By: Arjun Sagar
सागर में माँ ने बेटे का गला घोंटा बेटी को दिया जहर खुद भी झूली फंदे पर
Sponsor Ad

 

सागर।  जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक घटना देखने को मिली, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने अपने 10 वर्षीय बेटे का गला घोंट दिया और 1.5 वर्षीय बेटी को जहर दे कर खुद फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही तीनों को इलाज के लिए ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मृत्यु हो गई

1.5 वर्षीय बच्ची अभी गंभीर हालत में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाजरत है सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना के रामवार्ड में आज सुबह एक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। दरअसल रामवार्ड में रहने वाली रीना पति देवी पटेल ने बीती रात अपने 10 साल के बेटे पुत्र नीरज पटेल का बेरहमी से गला घोंट दिया और 1.5 साल की बेटी परी पटेल को जहर देकर खुद भी फांसी लगा ली। सूचना लगते ही तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां महिला और उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बच्ची को गंभीर हालत में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण की कोई पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि घटना के बाद मां और बेटे का एक साथ ही पोस्टमार्टम किया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र ने मातम का माहौल है। मृतिका के भाई राहुल ने मीडिया से बात करते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले में पुख्ता जांच करने की मांग की है। वहीं गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि सूचना लगते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी थी, घटना स्थल की एफएसएल जांच कराई गई है, पुलिस ने मर्ग कायम करके दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है, क्योंकि जांच अभी प्रारंभिक अवस्था में है, इसलिए मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।