Skip to main content
ताज़ा खबर

IG हिमानी खन्ना का बड़ा कदम: हाईटेक कंट्रोल रूम का शुभारंभ, 60 बेड बैरक का शिलान्यास

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
IG हिमानी खन्ना का बड़ा कदम: हाईटेक कंट्रोल रूम का शुभारंभ, 60 बेड बैरक का शिलान्यास

IG हिमानी खन्ना का बड़ा कदम: हाईटेक कंट्रोल रूम का शुभारंभ, 60 बेड बैरक का शिलान्यास

सागर संभाग की आईजी हिमानी खन्ना ने छतरपुर जिले की कानून-व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने डीआईजी विजय खत्री के साथ मिलकर फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

आईजी हिमानी खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि यह नया पुलिस कंट्रोल रूम छतरपुर शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। इससे पुलिस की कार्यक्षमता, संचार व्यवस्था और निगरानी प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार होगा।

उन्होंने बताया कि लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से पुलिस हाउसिंग द्वारा निर्मित यह दो मंजिला आधुनिक भवन कुल 9 कक्षों से सुसज्जित है। यहां अत्याधुनिक संचार उपकरण, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम और अन्य उच्च तकनीकी के उपकरण स्थापित किए गए हैं।

आईजी ने आगे कहा कि आने वाले त्योहारों, चुनावी व्यवस्थाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर यह कंट्रोल रूम केंद्रीकृत संचालन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यहां से पूरे शहर की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जाएगी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने भवन का विस्तृत निरीक्षण किया तथा स्थापित व्यवस्थाओं की सराहना की।

पुलिस बैरक का आईजी ने किया शिलान्यास

छतरपुर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस जवानों के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं बेहतर आवासीय व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए नई पुलिस बैरक निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन परिसर में 60 बेड क्षमता वाली तीन मंजिला पुलिस बैरक के निर्माण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ. श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज विजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा शिलान्यास किया गया। शिलान्यास उपरांत बैरक निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे पुलिस जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ