मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

शादी का झांसा देकर पति के दोस्त ने किया विधवा महिला से दुष्कर्म

By: Arjun Sagar
शादी का झांसा देकर पति के दोस्त ने किया विधवा महिला से दुष्कर्म
Sponsor Ad

शादी का झांसा देकर पति के दोस्त ने किया विधवा महिला से दुष्कर्म 

सागर। देवरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार देवरी निवासी 36 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह देवरी में किराए का कमरा लेकर रहती है। दो बेटे हैं। आरोपी बालकुमुंद पाराशर मेरे पति का दोस्त है। जिस कारण वह घर आता-जाता रहता था। करीब 6 माह पहले मेरे पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद मुझे प्लाट की रजिस्ट्री कराना थी तो मैंने बालमुकुंद से बोला। इसी बीच हमारे बीच अच्छी दोस्ती हो गई। करीब तीन माह पहले 23 सितंबर की रात करीब 12 बजे बालमुकुंद घर आया और कहने लगा कि मुझे तुमसे शादी करनी है। जिसके बाद उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

बदनामी के डर से मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच मेरी तबीयत खराब हो गई तो बालमुकुंद इलाज के लिए इंदौर ले गया। जहां इलाज कराने के बाद देवरी लौट आए। इसके बाद करीब एक माह पहले बालमुकुंद फिर घर आया और मेरा शारीरिक शोषण किया। 15 दिसंबर को मैंने बालमुकुंद से शादी करने का बोला तो उसने झुनकू पुल के पास मिलने के लिए बुलाया। जहां मैं गई तो उसने कहा कि मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता हूं। तुम्हें जो करना है कर लो। किसी को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा। बालमुकुंद की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बालमुकुंद पाराशर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।