होण्डा शोरूम के पास ट्रक-मोटरसाइकिल की भिड़ंत, एक की मौत
सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र में होण्डा शोरूम के पास सोमवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर से होना बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


