मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

govardhan puja 2024 : मुख्यमंत्री ने गोपालकों का किया सम्मान MP में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस की कही बात !

By: Arjun Sagar
govardhan puja 2024 : मुख्यमंत्री ने गोपालकों का किया सम्मान MP में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस की कही बात !
Sponsor Ad

govardhan puja 2024 : मुख्यमंत्री ने गोपालकों का किया सम्मान MP में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस की कही बात !

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम हुआ। रविन्द्र भवन में शनिवार (2 नवंबर) को सीएम मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम मोहन यादव, MP भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित कई नेताओं ने गो पूजन कर गोमाता का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने गोसेवा करने वाले 10 श्रेष्ठ गोपालकों का सम्मान भी किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पहले सीएम मोहन गोशाला पहुंचे। अपने हाथों से बछिया-गाय को रोटी खिलाकर आशीर्वाद लिया।

गोवंश पालने वालों को मिलेगा विशेष अनुदान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 10 से ज्यादा गोवंश पालने वालों को विशेष अनुदान दिया जाएगा। सरकार ने फैसला किया है कि नगर निगम क्षेत्र में 5 से 10000 गोवंश के पालन के लिए जो भी खर्च आएगा। उसका प्रबंधन राज्य सरकार करेगी। सीएम ने कहा, हमारी संस्कृति ‘उत्सव प्रधान’ संस्कृति है। हमारे वेदों में कहा गया है ‘गावो विश्वस्य मातर’ गाय संसार की माता है। प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए तेज गति से कार्य कर रही है।
MP में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर सरकार कर रही फोकस
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि फसलों का उत्पादन करने के लिए किसानों को क्रेडिट कार्ड मिलता है। अब गोवंश पालने वालों को भी क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा, ताकि वह गोवंश के पालन के लिए धन का इंतजाम कर सकें। सरकार नेशनल डेयरी बोर्ड के साथ प्रदेश के सभी गांव में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 51000 गांव में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर सरकार ने फोकस किया है, ताकि दुग्ध उत्पादन का प्रतिशत 9 से बढ़कर 20% तक पहुंचा जा सके। गोवंश की सुरक्षा के लिए सरकार कर रही काम
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सरकार ने गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी के मामले में 7 साल की सजा का प्रावधान कर रखा है। इसके अलावा गोवंश की सुरक्षा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार ने यह भी तय किया है कि आने वाले समय में गोवंश का पालन करने और दुग्ध उत्पादन करने वालों को बोनस भी दिया जाएगा

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।