मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

गोदरेज की विस्तारित इकाई का CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, 450 करोड़ से ज्यादा का निवेश; 2250 नए रोजगार की उम्मीद

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
गोदरेज की विस्तारित इकाई का CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, 450 करोड़ से ज्यादा का निवेश; 2250 नए रोजगार की उम्मीद
Sponsor Ad

गोदरेज की विस्तारित इकाई का CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, 450 करोड़ से ज्यादा का निवेश; 2250 नए रोजगार की उम्मीद

भिंड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 26 अगस्त को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। कंपनी ने इस विस्तार पर 450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इकाई की क्षमता बढ़ने के साथ मालनपुर में 2250 से ज्यादा नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई गई है।

दोपहर 2.40 बजे मालनपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को ग्वालियर एयरपोर्ट से रवाना होंगे और दोपहर 2.40 बजे मालनपुर हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री मालनपुर हेलीपैड से ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

नई तकनीक से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

गोदरेज की विस्तारित इकाई में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 10 मीट्रिक टन प्रति घंटे क्षमता वाला निरंतर सैपोनिफिकेशन संयंत्र लगाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रति मिनट 217 बंडल की क्षमता वाली स्वचालित पैकेजिंग प्रणाली भी स्थापित की जा रही है।

विस्तार पूरा होने के बाद संयंत्र में हर साल 42 करोड़ हेयर कलर सैशे, 14 करोड़ मच्छर निरोधक उत्पाद और 10 करोड़ एयर फ्रेशनर सैशे तैयार करने की क्षमता विकसित होगी। इसके अलावा हेयर क्रीम के उत्पादन की वार्षिक क्षमता 7300 मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगी।

PWD में चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति प्रमाण-पत्र

मालनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोक निर्माण विभाग (PWD) में नियुक्त किए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र भी प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा भिंड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी-पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।