मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया निरीक्षण

By: गजेंद्र ठाकुर
गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया निरीक्षण
Sponsor Ad

गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया निरीक्षण
श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती तक, व्यवस्थाओं को लेकर दिए जरूरी निर्देश

सागर। गणेशोत्सव के समापन को देखते हुए गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित और व्यवस्थित विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल ने लेहदरा स्थित मुख्य गणपति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

कलेक्टर ने आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की विशेष टीम और प्रशिक्षित गोताखोरों को आवश्यक उपकरणों के साथ विसर्जन स्थल पर लगातार तैनात रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा बड़ी और मध्यम आकार की गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सम्मानजनक विसर्जन के लिए पर्याप्त क्षमता वाली क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को विसर्जन घाट, वहां तक पहुंचने वाले मार्ग और आसपास के पूरे क्षेत्र में पर्याप्त एवं निर्बाध प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि रात के समय भी विसर्जन प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से संचालित हो सके।

कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी निर्धारित ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहने तथा पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, एसडीएम रोहित वर्मा, तहसीलदार संदीप तिवारी सहित नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।