मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

गढ़ाकोटा में कार से 150 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
गढ़ाकोटा में कार से 150 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Sponsor Ad

गढ़ाकोटा में कार से 150 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सागर। गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुानार नदी के छोटे पुल के पास एक कार से 150 पाव देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की रात नाइट ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक को सूचना मिली कि सुनार नदी के छोटे पुल के पास एक अल्टो कार क्रमांक MP 04 CC 3281 में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में तीन कार्टून मिले, जिनमें कुल 150 पाव शराब बरामद हुई। इसमें एक कार्टून में 50 पाव सागर गोल्ड तथा दो कार्टून में 100 पाव देशी मदिरा प्लेन बताई गई है। बरामद शराब की मात्रा करीब 27 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने मौके से आरोपी हेमराज पिता मुन्नालाल राय, उम्र 27 वर्ष, निवासी भगतसिंह वार्ड, गढ़ाकोटा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी के पास शराब रखने, बेचने और वाहन से परिवहन करने का वैध लाइसेंस नहीं मिला।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार एवं शराब जब्त कर ली। बाद में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को जमानत पर छोड़ा गया तथा प्रकरण में धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया। जब्त शराब को आबकारी विभाग के सुपुर्द किया गया है। मामले में आगे विवेचना जारी है।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।