मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पंप डालने कुएं में उतरे 4 किसानों की दम घुटने से मौत

By: Arjun Sagar•
पंप डालने कुएं में उतरे 4 किसानों की दम घुटने से मौत
Sponsor Ad

पंप डालने कुएं में उतरे 4 किसानों की दम घुटने से मौत

कटनी में कुएं में उतरे 4 किसानों की दम घुटने से मौत हो गई। किसान गुरुवार शाम को कुएं में उतरे थे। ऑक्सीजन की कमी होने से बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। रात करीब 12 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। किसानों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया, जुहली गांव का रामकुमार दुबे (40) सब मर्सिबल पंप डालने के लिए कुएं में उतरा था। कुछ देर बाद वो बेहोश हो गया। रामकुमार को बचाने भतीजा निखिल दुबे (22) उतरा। वह भी बेहोश हो गया। इसके बाद राजेश कुशवाहा (31), फिर देवेंद्र उर्फ पिंटू कुशवाहा (25) कुएं में उतरे थे।

आशंका जताई जा रही है कि कुएं के अंदर ऑक्सीजन की कमी थी। जहरीली गैस भी बनी हुई थी, जिसके कारण दम घुटने से चारों की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
रामकुमार दुबे खेती करता था। शादी नहीं हुई थी। परिवार में मां और बड़ा भाई संजय दुबे हैं। निखिल दुबे आईटीआई कर रहा था और खेती में पिता का सहयोग करता था। निखिल का एक छोटा भाई नीलेश दुबे है। राजेश कुशवाहा खेती करता था। उसकी दो साल की बेटी है। देवेंद्र उर्फ पिंटू कुशवाहा राजेश कुशवाहा का चचेरा भाई है।

सीएम डॉ. मोहन ने पीड़ितों को 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।