मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सोशल मीडिया में पहले बढ़ाई जान-पहचान, जब बात करने से कर दिया मना तो डाल दी अश्लील फोटो

By: Arjun Sagar•
सोशल मीडिया में पहले बढ़ाई जान-पहचान, जब बात करने से कर दिया मना तो डाल दी अश्लील फोटो
Sponsor Ad

सोशल मीडिया में पहले बढ़ाई जान-पहचान, जब बात करने से कर दिया मना तो डाल दी अश्लील फोटो

अनूपपुर। इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर एक युवक पर प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि उसने पहले एक युवती से पहचान बढ़ाई, फिर जब लड़की ने बात करने से मना किया तो युवक ने उसकी अश्लील तस्वीर बनाकर वायरल कर दी। जानकारी के अनुसार अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 वर्षीय युवती की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने एवं उसकी फोटो को एडिट कर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर कोतमा पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के अज्ञात धारक अमन के खिलाफ धारा 292, 278, 506, 507 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

यह है मामला

युवती ने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में अमन नामक आईडी से फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। युवती ने बताया कि उसकी जान पहचान 12-13 माह पूर्व उसे लड़के से हुई थी, जिसने अपना नाम अमन बताया था। जिससे साधारण बातचीत की शुरुआत हुई और उसके पूछने पर लड़की ने अपने घर-परिवार के बारे में पूरी जानकारी बताई।

बात करने से मना किया तो सोशल मीडिया पर डाल दी अश्लील फोटो

शिकायत में युवती ने बताया कि जान पहचान होने के साथ ही युवक के साथ तीन-चार महीने तक बात होने के बाद पढ़ाई में परेशानी होने पर युवती ने बात करना बंद कर दिया। तब उसने कई बार बात करने का प्रयास किया। इससे परेशान होकर मैंने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया, लेकिन युवक ने युवती की सहेलियों को फोन और मैसेज कर बात करने के लिए दवाब बनाने लगा। युवती द्वारा बात नहीं करने पर उसने सहेलियों को एडिटेड अश्लील फोटो डाल दी और अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो को सहेलियों को भेजने लगा।

 

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।