मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

रामपुरा वार्ड स्थित एक मकान में लगी आग,15 वर्षीय बेटी की इलाज के दौरान मौत

By: Arjun Sagar
रामपुरा वार्ड स्थित एक मकान में लगी आग,15 वर्षीय बेटी की इलाज के दौरान मौत
Sponsor Ad

रामपुरा वार्ड स्थित एक मकान में लगी आग,15 वर्षीय बेटी की इलाज के दौरान मौत

सागर। दो मंजिला मकान में आग लगने पर परिवार लपटों के बीच घिर गया। घबराहट में 13 साल की लड़की कूद गई। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। लड़की की मां और भाई बेहोश हो गए। परिवार पुणे का रहने वाला है। घटना शनिवार – रविवार की दरमियानी रात 3.30 बजे की है। आग पर आज सुबह 6 बजे तक काबू पाया जा सका।

घटना शहर के रामपुरा वार्ड में बसेता वाली की है। यहां अशोक जैन के मकान के ग्राउंउ फ्लोर पर फोटोकॉपी की शॉप है। दूसरे फ्लोर पर परिवार रहता है। इसी मकान के बगल से उनका एक और मकान है। तीन दिन पहले ही उनकी बेटी अमृता जैन अपने बच्चों एंजल (13) और यश के साथ सागर आई थी।

अमृता, उनके दोनों बच्चे और भाई सुरेंद्र जैन मकान के दूसरे फ्लोर पर सो रहे थे। परिवार के बाकी लोग दूसरे मकान में थे। फोटोकॉपी शॉप में आग लगी। धुआं उठने पर अमृता और बाकी लोगों की नींद खुली। देखा तो शॉप से लपटें उठ रही थीं। सभी ने शोर मचाया। इसी बीच एंजेल ने घबराहट में बचने के लिए छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

इधर, अमृता और उनके बेटे यश धुएं के कारण बेहोश हो गए। सुरेंद्र ने दोनों को बगल से ही लगे दूसरे मकान में शिफ्ट किया। अब तक फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। 2 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। बाद में अमृता और उनके बेटे यश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी पीयूष साहू ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।